फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर मंत्री विजय चौधरी ने स्वीकारी यह बात; बाकी नेताओं ने क्या कहा?

Wed, 04 Mar 2026 10:08 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। यह बात बिहार सरकार के मंत्री के बॉडी लैंग्वेज से स्पष्ट हो चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन फैसला  सीएम स्वयं लेंगे। सीएम नीतीश के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा होने लगे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर आज चर्चाएँ तेज रहीं। इसको लेकर आज दिनभर जदयू और भाजपा के नेता कुछ न कुछ कहते रहे। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उच्च सदन के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लेकिन, इस बात पर अब तक जनता दल यूनाइटेड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन एक बात जरुर है कि फिलहाल इस चर्चा ने रफ्तार पकड़ ली, उस समय जब बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कुछ बातें कह दीं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राज्यसभा चुनाव और CM नीतीश से जुड़ी चर्चाओं के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, क्यों अचानक आ रहे गृह मंत्री

विजय चौधरी ने CM नीतीश की नई सियासी पारी पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, "जो भी होगा हमारे नेता नीतीश कुमार की इच्छा से ही होगा। विजय चौधरी ने आगे कहा कि इस मामले में बात चल रही है लेकिन फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है। उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है और जो भी होगा वह सारा कुछ नीतीश कुमार की इच्छा और उनके फैसले पर ही होगा।"
विज्ञापन

नीतीश के समर्थकों की भावनाएं
इसी बीच नीतीश के समर्थकों का उनके आवास के बाहर जुटना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के बिहार छोड़ने और राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच जदयू के युवा पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, 'ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद से हटाया जा सकता है। पूरा राज्य चिंतित है, क्योंकि यह मुद्दा बिहार के भविष्य से जुड़ा है। उनके संभावित निष्कासन की खबरों ने होली के उत्सव को फीका कर दिया है। अगर नीतीश कुमार को हटाया जाता है, तो इससे पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन छिड़ सकता है।'

क्या अब सीएम के बेटे शुरू करेंगे राजनीतिक पारी?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद विधान पार्षद संजय गांधी ने बताया कि निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होंगे। यह उन्हीं की पार्टी है वह जब चाहे वह पार्टी में शामिल हो सकते हैं। संजय गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कहा कि अभी तक इस तरीके की कोई जानकारी उन लोगों को नहीं मिली है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरीके से ठीक हैं और स्वस्थ हैं। वह लगातार बिहार की सेवा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?

संजय गांधी ने आगे कहा कि उन लोगों को अभी तक इस बात की जानकारी नहीं  है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह खबर पूरी तरीके से झूठी है।. संजय गांधी ने कहा कि  बिहार के लोगों के साथ कमिटमेंट किया था कि बिहार की सेवा करना है और वह इस कमिटमेंट के तहत बिहार की सेवा पिछले 21 वर्षों से कर रहे हैं और आगे आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें