फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, दीघा पर्यटन घाट पर होगी भव्य गंगा आरती; बनेगा शानदार समग्र उद्यान

Thu, 05 Feb 2026 07:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : विधान सभा से निकलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दीघा घाट और फिर जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नये सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर उभारने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दीघा पर्यटन घाट का सघन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनार्दन घाट को विकसित कर इसे एक पक्का घाट बनाया जाए और यहां वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : PMCH को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद, सीएम नीतीश कुमार ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

पर्यटकों के लिए बनेगा समग्र उद्यान
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दीघा घाट पर एक समग्र उद्यान निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा किनारे आने वाले पर्यटकों के लिए केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधाएं भी होनी चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गंगा की सैर पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यहां की व्यवस्था ऐसी हो कि लोग सपरिवार आकर आनंद उठा सकें।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : सार्वजनिक स्थलों पर फूहड़ गाने बजाए तो खैर नहीं, उप मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश

उत्तर और दक्षिण बिहार की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
दीघा घाट के बाद मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नये सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का भी मुआयना किया। इस प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण कार्य को तय समय के भीतर और तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि इस पुल के शुरू होने से पुराने जेपी सेतु पर यातायात का भारी दबाव कम होगा। यह नया पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को और अधिक सुलभ और तेज बना देगा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़

इनकी रही मौजूदगी 
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देव, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें