फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राबड़ी देवी का सरकार पर तीखा हमला, कहा- मंत्री पुत्र को बचाने के लिए सीबीआई को सौंपा गया मामला

Thu, 05 Feb 2026 06:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बजट सत्र के तीसरे दिन विधान सभा में तेजस्वी यादव और विधान मंडल में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी सरकार को घेर रही थी। उन्होंने नीट छात्रा की हत्या के मामले में कहा कि यह मामला सत्ता पक्ष के किसी प्रभावशाली मंत्री या उनके बेटे से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और फिर पुलिस की खानापूर्ति की जाने वाली प्रेसवार्ता ने अब तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में लीपापोती की जा रही है। राबड़ी देवी ने आशंका जताई है कि इस कांड के तार सत्ता पक्ष के किसी प्रभावशाली मंत्री या उनके बेटे से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार विधानसभा में तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा- हमें हराने के लिए NDA ने फूंके 40 हजार करोड़

बड़े चेहरों को बचाने की साजिश
राबड़ी देवी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार सच को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी मंत्री या मंत्री के बेटे की संलिप्तता की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच को आनन-फानन में सीबीआई के हवाले करना यह दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर साक्ष्यों को मिटाने और बड़े चेहरों को बचाने की साजिश रची गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार को राज्य की जांच एजेंसियों पर भरोसा क्यों नहीं है? क्या इसलिए कि मामले की आंच सरकार के भीतर तक पहुँच रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस

बजट को बताया ठगने वाला
छात्रा की मौत के साथ-साथ राबड़ी देवी ने हाल ही में पेश हुए बजट पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजट को पूरी तरह से दिशाहीन और निराशाजनक बताया। राबड़ी देवी ने कहा कि यह बजट बिहार की जनता को ठगने जैसा है। इसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार विशेष राज्य के दर्जे की मांग को भूलकर केवल आंकड़ों का खेल खेल रही है, जिससे राज्य का भला होने वाला नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें