फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU : दिल्ली में नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, इससे पहले सीएम ने उठापटक पर क्या दिया था जवाब- यह जानें

Thu, 28 Dec 2023 03:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से सीएम नीतीश कुमार की दूरी की बातों का असल जवाब अब सामने आने वाला है। कल दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले ललन सिंह दिल्ली में नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
ललन सिंह और नीतीश कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाईटेड के अंदर चल रहे उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे हैं। बिहार भवन में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो रही है। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबरों को खारिज करते हुए कहा, "नीतीश कुमार हमारे सर्वोच्च नेता हैं।" जदयू एक है और एक ही रहेगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ही शाम चार से पांच बजे के बीच जदयू के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक है। इसमें सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन




सीएम नीतीश बोले- सब नॉर्मल है
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दिल्ली में शुरू होने वाले दो दिवसीय पार्टी सम्मेलन से पहले अपनी पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की अफवाहों के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया। बता दें कि दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि ये बैठकें हर साल होती हैं। सब नॉर्मल बता दें कि जब सीएम से पूछा गया कि क्या 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली जेडीयू की महत्वपूर्ण बैठक में ललन सिंह द्वारा अपने इस्तीफे की औपचारिक पेशकश करने की संभावना है, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया।

एनडीए में शामिल होने की अफवाह
वहीं, सीएम ने एनडीए में शामिल होने की अफवाहों के बारे में पूछे गए सवालों को भी टाल दिया। उनका ध्यान वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के दावे पर भी गया, जो पूर्व डिप्टी सीएम के रूप में ललन कुमार को करीब से जानते थे। गौरतलब है कि भाजपा नेता ने दावा किया कि नीतीश कुमार की एनडीए खेमे में संभावित वापसी के बारे में अटकलें जानबूझकर उनकी पार्टी के द्वारा फैलाई जा रही थीं, जो कि बिहार में ग्रैंड अलायंस पार्टनर्स राजद और कांग्रेस को नियंत्रण में रखने के उनके गेमप्लान का हिस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें