फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar: जदयू प्रमुख का पद भी छोड़ेंगे CM नीतीश कुमार? ऐन वक्त पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना

Mon, 16 Mar 2026 01:32 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने का एलान किया है तब से जदयू खेमे में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में ही रहें। इस सब के बीच आज अचानक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। 
विज्ञापन
बेटे निशांत कुमार के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जदयू की ओर से बताया गया है कि 22 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा। इसके बाद 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जाने का दिन है। अगर एक से ज्यादा नामांकन हुआ तो 27 मार्च चुनाव होगा। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राज्यसभा सदस्य रहते हुए वह पार्टी की बागडोर अपने ही हाथ में रखेंगे। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा- मैं अब भी सक्रिय रहूंगा
दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव दिसंबर 2025 में ही होना था। लेकिन, विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव नहीं हो पाया। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने इस माह में राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी। ऐसे में कयास लगने लगे कि सीएम नीतीश कुमार अब बिहार और पार्टी की बागडोर संभालना नहीं चाहते हैं। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा था कि आपलोग चिंता नहीं करें। उन्होंने कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी आप सभी का मार्गदर्शन करता रहूंगा। 
Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, महागठबंधन के चार MLA नहीं पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय झा और विजय चौधरी ने क्या कहा था?
इधर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी भी स्पष्ट कह चुके हैं कि सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की इच्छा हुई। इसलिए वह जा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री का फैसला है। 2025 से 30 बिहार में नीतीश कुमार ही रहेंगे। उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। पार्टी भी उनकी छाया में ही काम करेगी। जदयू सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। सभी नेता और कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें