फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार; बांकीपुर पर नहीं हुई बात

Tue, 04 Aug 2026 01:49 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे
विज्ञापन
पीएम मोदी व नीतीश कुमार ने की मुलाकात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं की इस बैठक ने बिहार की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन


जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस मुलाकात के दौरान देश और राज्य के विकास पर बात होने की जानकारी दी। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच बांकीपुर उप चुनाव को लेकर चर्चा नहीं हुई। बांकीपुर उप चुनाव में भाजपा की करारी हार के पीछे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारे जाने का भी एक मुद्दा जन सुराज ने बनाया था, लेकिन इस मुलाकात के जरिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उस बात को अब एक तरह से फिर नकार दिया है। बांकीपुर विधायक रहे नितिन नवीन भी नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा गए थे। नितिन मंत्री और नीतीश मुख्यमंत्री थे। पहले नितिन ने मंत्री का पद छोड़ा और फिर अप्रैल में नीतीश कुमार ने कुर्सी छोड़ी थी, जिसके बाद राज्य में भाजपा ने अपना पहला मुख्यमंत्री बनाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें