फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar: अब दिल्ली के इस VVIP इलाके में रहेंगे नीतीश कुमार, लुटियंस में मोदी सरकार ने दिया शानदार बंगला

Fri, 17 Apr 2026 02:15 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: राज्यसभा सासंद नीतीश कुमार को मोदी सरकार ने शानदार बंगला आवंटित कर दिया है। दिल्ली में उनका पता बदल गया है। जिस इलाके में गृह मंत्री अमित शाह रहते हैं, अब नीतीश कुमार भी यहीं रहेंगे। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मोदी सरकार ने राजधानी दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया है। उन्हें लुटियंस दिल्ली के बेहद वीआईपी इलाके सुनहरी बाग में टाइप-8 श्रेणी का बंगला दिया गया है। नीतीश कुमार अब 9, सुनहरी बाग स्थित इस उच्च श्रेणी के आवास में रहेंगे। इससे पहले वह 6, कामराज लेन स्थित आवास में रह रहे थे। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्हें यह बड़ा और अधिक प्रतिष्ठित बंगला आवंटित किया गया है।

विज्ञापन


अमित शाह भी इसी इलाके में रहते हैं
जिस सुनहरी बाग इलाके में नीतीश कुमार को नया बंगला आवंटित किया गया है, वह दिल्ली के सबसे सुरक्षित और अहम इलाकों में गिना जाता है। यहां देश कई बड़े नेता रहते हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे नाम शामिल हैं। बता दें कि लुटियंस दिल्ली में सरकारी आवासों को टाइप-1 से टाइप-8 तक वर्गीकृत किया जाता है, जिसमें टाइप-8 सबसे उच्च श्रेणी मानी जाती है। इस श्रेणी के बंगलों का क्षेत्रफल आमतौर पर 8,000 से 8,500 वर्गफुट तक होता है। इनमें कई बेडरूम, बड़े ड्राइंग और डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, गेराज और आगे-पीछे विशाल लॉन होते हैं।
Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह ने शराब को लेकर कर दी बड़ी मांग; निशांत कुमार के लिए क्या कहा?
विज्ञापन


नीतीश कुमार को Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई
इधर, नीतीश कुमार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उन्हें देशभर में सीआरपीएफ की ओर से Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जो देश में वीआईपी सुरक्षा के सर्वोच्च स्तरों में से एक है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नितीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 13 अप्रैल को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राज्य में Samrat Choudhary के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें