फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU District Presidents List : सीएम ने पार्टी में किए बड़े बदलाव, नए जिलाध्यक्षों का किया ऐलान; देखें पूरी सूची

Wed, 11 Mar 2026 10:05 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

JDU Party : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड पार्टी में बड़े बदलाव किए हैं। उनके आदेश पर पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों का एलान किया है।  पूरी जानकारी के लिए आप यहां सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा और ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर जनता दल यूनाइटेड ने 25 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिन जिला के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है, उनमें बगहा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर, लखीसराय, नवादा, भोजपुर, रोहतास, जमुई, सारण, सिवान, बक्सर, जहानाबाद, अरवल और नालंदा शामिल है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: परीक्षा प्रवेश पत्र आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा

जनता दल यूनाइटेड में बगहा में प्रभात रंजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अररिया में पवन मिश्रा, किशनगंज में फैसल अहमद, कटिहार नगर में राणा विशाल, मधेपुरा में मंजू कुमारी उर्फ़ गुड्डी देवी, मुजफ्फरपुर में अनुपम सिंह, मुजफ्फरपुर नगर में अरुण कुमार सिन्हा, गोपालगंज में प्रमोद पटेल, समस्तीपुर नगर में अमित कुमार मुन्ना, बेगूसराय में नंदलाल राय, भागलपुर में विवेका गुप्ता, लखीसराय में राम अनुज शर्मा और नवादा में राजकिशोर दांगी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जदयू दफ्तर पहुंच गए निशांत कुमार, नेताओं से मीटिंग की; कार्यकर्ताओं ने घेरा और लगाने लगे यह नारे

इसके अलावे भोजपुर जिले में गौरी शंकर शर्मा, आरा नगर में जय प्रकाश चौधरी, रोहतास में विंदा चंद्रवंशी, जमुई में शैलेन्द्र महतो, सारण में वैद्यनाथ विकल, सिवान में विकास कुमार सिंह उर्फ़ जीसू सिंह, बक्सर में राजकुमार शर्मा, जहानाबाद में सुशील कुमार सिन्हा, पटना नगर में राधेश्याम कुशवाहा, अरवल में आनंद शर्मा, नालंदा में मोहम्मद मशरुर अहमद जुबैरी उर्फ़ मोहम्मद अरशद और बिहारशरीफ नगर के लिए प्रदुम्न कुमार को जिलाध्यक्ष की किम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें