फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार पुलिस का नया आदेश, ड्यूटी के दौरान मेकअप और रील बनाना सख्त मना, उल्लंघन पर कार्रवाई

Thu, 10 Jul 2025 03:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक नई अनुशासनात्मक गाइडलाइन जारी करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मेकअप और गहनों के इस्तेमाल से रोक दिया है। साथ ही, वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाना, हथियारों का प्रदर्शन करना और ड्यूटी के समय ब्लूटूथ डिवाइस के निजी उपयोग को भी अनुशासनहीनता माना गया है। 
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस मुख्यालय ने महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान मेकअप करने से परहेज़ करने का सख्त निर्देश जारी किया है। यह कदम बल के भीतर अनुशासन को सख्ती से लागू करने की मंशा से उठाया गया है। गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


एडीजी (कानून व्यवस्था) पंकज दराड़ के कार्यालय से जारी इस आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो वायरल हुए, जिनमें महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान भारी मेकअप और गहनों में रील बनाते हुए नजर आईं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की बात कही गई है।

ये मानी जाएंगी अनुशासनहीनता:
  • ड्यूटी के दौरान मेकअप और गहनों का प्रयोग
  • पुलिस यूनिफॉर्म को अनुचित तरीके से पहनना
  • सोशल मीडिया रील बनाना, हथियारों का प्रदर्शन करना
  • ड्यूटी के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए गाने सुनना या निजी कॉल करना
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि ये गतिविधियां कर्मियों का ध्यान उनके कर्तव्यों से भटकाती हैं और विभाग की छवि पर भी असर डालती हैं। यह निर्देश पुरुष पुलिसकर्मियों पर भी लागू होगा, जिनसे ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी नियमों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार

सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। सभी एसपी, एसएसपी, डीआईजी और आईजी स्तर के अधिकारियों को निर्देश की कॉपी भेज दी गई है और आदेश को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी क्षेत्र में निर्देशों का पालन नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलबी भी की जा सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार पुलिस पहले भी ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड, मोबाइल फोन और वीडियो कॉलिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है जब महिला पुलिसकर्मियों के मेकअप और गहनों पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस विभाग ने हाल के दिनों में कई मामलों में पुलिसकर्मियों को वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाते देखा, जिससे विभाग की साख और अनुशासन पर सवाल उठे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस निर्देश का उद्देश्य विभाग के भीतर सख्त अनुशासन बनाए रखना है ताकि सभी कर्मी अपने कर्तव्यों पर पूरी तरह से केंद्रित रहें।" अब देखना यह है कि पूरे बिहार में इस निर्देश को कितनी प्रभावी तरीके से लागू किया जा पाता है, खासकर ऐसे समय में जब पुलिस बल के आधुनिकीकरण के प्रयास भी साथ-साथ चल रहे हैं।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें