फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आरा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! प्रसव के दौरान महिला की मौत से मचा हंगामा; पुलिस ने थामा मोर्चा

Sun, 05 Oct 2025 06:02 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Ara News : आरा सदर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती महिला की रविवार सुबह मौत हो गई, जिसे परिजनों ने इलाज में लापरवाही का परिणाम बताया। घटना के बाद अस्पताल में परिजन हंगामा कर रहे थे, जिसे पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन
महिला के मौत के बाद परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा सदर अस्पताल एक बार फिर अपनी लापरवाही की वजह से सुर्खियों में है। मामला प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की मौत से जुड़ा है। शनिवार रात करीब दो बजे गर्भवती महिला तनु देवी को डिलीवरी के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

मृतक महिला भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा मोहल्ले के निवासी जितेंद्र साह की पत्नी हैं। तनु देवी की मां ने बताया कि शनिवार को दो बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल ले जाया। अस्पताल में उनका ब्लड टेस्ट कराया गया, लेकिन सुबह तक उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Update LIVE : एनडीए के सीट बंटवारे में उठापटक, मांझी-कुशवाहा से मिले भाजपा नेता, चिराग दूर-दूर
विज्ञापन


अस्पताल में हंगामा
इस घटना के बाद परिजनों ने ड्यूटी में तैनात नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद परिजन मृतका की डेड बॉडी अपने साथ ले गए।

महिला के मौत के बाद परिजनों का हंगामा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें