फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कार-बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, लोगों ने कार में की तोड़फोड़ और पार्षदों से हाथापाई

Thu, 09 Jan 2025 05:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। कार चालक बंटी कुमार और मोटरसाइकिल सवार बिलाल आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार, घटनास्थल का दृश्य तथा वहां मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित भैसासुर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना ने उग्र रूप ले लिया। एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और हिंसक झड़प के कारण इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
दुर्घटना के बाद इस वजह से हुई झड़प
घटना के अनुसार, कार चालक बंटी कुमार (निवासी पंडित गली चौक बाजार) और मोटरसाइकिल सवार बिलाल आलम उर्फ शाहशाह (पिता सरफराज आलम) के बीच टक्कर के बाद बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
भीड़ ने लिया उग्र रूप
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गुस्से में आकर भीड़ ने कार पर हमला किया और उसके शीशे तोड़ दिए। हालात इतने बिगड़ गए कि बीच बचाव करने आए बिहार शरीफ नगर निगम के दो वार्ड पार्षदों के साथ भी हाथापाई की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बावजूद घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। कार चालक बंटी कुमार और मोटरसाइकिल सवार बिलाल आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना का है, लेकिन इसकी आड़ में उत्पन्न हिंसा और तोड़फोड़ के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
घायल युवक अस्पताल में भर्ती
मौके पर लहेरी और नगर थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश को विफल करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, घायल परवीन कुमार (पिता सरफुद्दीन निवासी थाना नालंदा) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें