स्कूल जाती छात्राएं, क्योंकि इस ठंड में भी आठवीं से ऊपर की कक्षाएं चल रहीं।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार में ठंड के कारण स्कूल बंद करने का आदेश बढ़ने लगा है। ठंड की हालत ऐसी है कि कई जिलों में कई दिनों से धूप नहीं निकल रही या कुछ देर के लिए रोशनी देकर चली जा रही। कुहासे से कारण यातायात प्रभावित भी है और कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में कई जिलों से ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी बढ़ाए जाने का आदेश आने लगा है। पटना में 11 जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाएं बंद हैं। नवमी और उससे ऊपर की कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों का समय बदला हुआ है।
समस्तीपुर में 14 तक बंद किया गया स्कूल
समस्तीपुर जिले मे अधिक ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक वर्ग 1 से 8 वीं तक के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने यह आदेश जारी किया है कि आंगनबाड़ी विद्यालयों के साथ सभी तरह के प्राइवेट, प्ले स्कूल और सरकारी मध्य विद्यालयों में छात्रों के लिए पढ़ाई बंद रहेगी। आठवीं तक की कक्षाएं नहीं चलाई जाएंगी।
गोपालगंज में छुट्टी बढ़ी, मगर 11 तक अभी
बढ़ते ठंड को देखते हुए जिले के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 11 जनवरी तक जिलाधिकारी ने प्रतिबंध लगा दिया है। वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच संचालित की जाएगी। 10 और 11 जनवरी के लिए यह आदेश आज ही जारी हुआ है।