फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत! फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय प्रीति का शव, पति के कथित प्रेम-प्रसंग पर विवाद

Wed, 12 Aug 2026 10:55 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के लढ़ुआरी मठियापर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, प्रीति के पति पिंटू कुमार के गांव की ही एक शादीशुदा महिला से कथित संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा: जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के अलांवा पंचायत अंतर्गत लढ़ुआरी मठियापर गांव में मंगलवार को 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान पिंटू कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके वालों ने पति समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया, जिसके आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

पति के कथित अवैध संबंध को लेकर होता था विवाद

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, प्रीति के पति पिंटू कुमार का गांव की ही एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप से लंबे समय से संबंध था। बताया गया कि यह संबंध शादी से पहले से चला आ रहा था। पिंटू चेन्नई में मजदूरी करता था और करीब 10 दिन पहले ही गांव लौटा था। मृतका की चाची सास संजू देवी के मुताबिक, प्रीति अक्सर अपने पति को उक्त महिला से मिलने और उसके घर जाने से रोकती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और झगड़ा होता रहता था।

प्रेमिका के घर पहुंची थी प्रीति, हुई थी मारपीट

संजू देवी ने बताया कि घटना की सुबह भी प्रीति अपने पति को बुलाने के लिए कथित प्रेमिका के घर गई थी। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट व हाथापाई की बात सामने आई है। इसके बाद प्रीति अपने घर लौट आई। कुछ देर बाद उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। प्रीति की एक बेटी भी है। उसका मायका जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में बताया गया है।

पति समेत चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी

घटना की सूचना मिलते ही परवलपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका के मायके वालों ने पति और उसके सहयोगियों पर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर पति समेत कुल चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपित प्रेमिका गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें