फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: न्यू ईयर पार्टी की तैयारी पर पुलिस का छापा, घर से 18 लाख नकद; शराब और हथियार बरामद

Thu, 01 Jan 2026 09:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले में नए साल की पार्टी से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 18 लाख रुपये से अधिक नकद, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किए हैं। नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर गांव में हुई इस छापेमारी में दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
शराब माफियाओं की योजना पर नालंदा पुलिस ने पानी फेर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में नए साल के जश्न (31 दिसंबर की रात) पर शराब पार्टी और अवैध कमाई की तैयारी में जुटे शराब माफियाओं की योजना पर नालंदा पुलिस ने पानी फेर दिया। नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में नकदी, विदेशी शराब और हथियार बरामद किए हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 लाख 1 हजार 50 रुपये नकद, 153.53 लीटर विदेशी शराब, 4 लीटर देसी शराब, दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि यह नकदी अवैध शराब की बिक्री से जुटाई गई थी और बरामद शराब नए साल की पार्टियों में खपाने के लिए मंगाई गई थी।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मद्य निषेध विभाग से सूचना मिली थी कि दहपर गांव में शराब और हथियारों का जखीरा जमा किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।

दो आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान घर में मौजूद दो धंधेबाज अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान दहपर गांव निवासी चांदो पासवान के पुत्र राकेश पासवान और विकास पासवान के रूप में हुई है।

अलमारी से मिली नकदी

विज्ञापन

तलाशी के दौरान एक कमरे से शराब की पेटियां और हथियार बरामद हुए। वहीं, अलमारी की तलाशी लेने पर नोटों की गड्डियां मिलीं, जिनकी गिनती करने पर कुल 18,01,050 रुपये नकद पाए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अवैध कारोबार की सुरक्षा और क्षेत्र में दहशत कायम रखने के लिए हथियार रखे थे।

ये भी पढ़ें- Bihar Jobs: नए साल में बंपर वैकेंसी निकालने की तैयारी में नीतीश सरकार; 1.38 लाख से अधिक पदों पर होगी बहाली

मामला दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
इस मामले में नूरसराय थाना में फरार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें