फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इस्लामपुर में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 04 Apr 2025 10:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Crime News: सरेआम एक युवक को चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मामला इस्लामपुर थाना इलाके का है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
इस्लामपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के इचहोस पंचायत के अमरुदिया बिगहा-धमौली ग्रामीण सड़क मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने भुवनेश्वर यादव के (32) वर्षीय पुत्र श्याम यादव को खदेड़कर चार गोलियां मारी गई हैं। युवक के सिर में दो गोली लगी, जिससे आंख के ऊपर से सिर फट गया, जबकि हाथ और कमर में एक-एक गोली लगी है। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हमला करने के बाद अपराधी अपनी बाइक को ले जाने में विफल रहे।

यह भी पढ़ें: रात में दोस्तों संग पार्टी के बाद युवक का शव गड्ढे में मिला, परिजनों ने पुलिस को खदेड़ा; हत्या की आशंका
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, घटना से पहले श्याम यादव को एक अन्य युवक उनके घर से बुलाकर ले गया था और कुछ ही समय बाद उनकी हत्या की सूचना मिली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हत्या का कारण आपसी वर्चस्व का विवाद बताया जा रहा है। इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया गया है। घटना की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एमटीएम परीक्षा फर्जीवाड़ा केस में पुलिस ने दो मास्टरमाइंड को लिया रिमांड पर, खुल सकते हैं कई राज

श्याम यादव सात बहनों के एकलौते भाई थे और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाहर काम करते थे। उनकी हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के चीख-पुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। उनकी मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें