फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छठ पूजा के दौरान सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल; परिवार में पसरा मातम

Thu, 07 Nov 2024 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जब दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। मौत की घटना से छठ की खुशी का माहौल गम में बदल गया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व की खुशियों के बीच नालंदा जिले के रहुई थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को शोक में डूबो दिया। गुरुवार को बिहटा-सरमेरा मुख्यमार्ग पर सोनसा मोड़ के पास हुई इस सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय सतीश पासवान की मौत हो गई। सतीश पटना जिले के सालिमपुर के निवासी थे और दो दिन पहले छठ पूजा मनाने के लिए अपने ससुराल हरिपुर गांव आए थे।

विज्ञापन

 
परिजनों बताया कि सतीश छठ पर्व के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने रहुई बाजार जा रहे थे। जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतीश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
दुर्घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
इस हृदयविदारक घटना ने न केवल मृतक के परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। छठ के पवित्र पर्व पर हुई इस त्रासदी ने पर्व के उल्लास को गहरे शोक में बदल दिया है। सतीश के परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनके परिजन और परिचित शोकाकुल हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उचित सुरक्षा उपायों की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें