फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में बड़ी चोरी! भगवान विष्णु, सूर्य देव और बुद्ध की प्राचीन मूर्तियां ले उड़े चोर

Thu, 30 Jul 2026 10:57 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित तेतरावां गांव के ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की पालकालीन मूर्तियां चोरी कर लीं। चोरी गई प्रतिमाओं में भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की एक खंडित प्रतिमा शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
बुद्ध मंदिर में प्राचीन मूर्तियों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित तेतरावां गांव के ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोर मंदिर का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखी लाखों रुपये मूल्य की पालकालीन प्राचीन मूर्तियां चुरा ले गए। चोरी गई मूर्तियों में भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की एक खंडित प्रतिमा शामिल है। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


साफ-सफाई के दौरान सामने आई वारदात
घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब ग्रामीण रोज की तरह सुबह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे। गौतम बुद्ध विकास समिति के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार की कुंडी टूटी हुई थी और ताला व सींकड़ सीढ़ियों पर टूटे पड़े थे। जब ग्रामीण मंदिर के अंदर पहुंचे तो वहां रखी भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की खंडित प्रतिमा गायब मिली। इसके बाद तुरंत मानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

तालाब की खुदाई में मिली थीं दुर्लभ मूर्तियां
ग्रामीणों के अनुसार, चोरी हुई भगवान विष्णु और सूर्य देव की प्रतिमाएं पिछले वर्ष गांव में तालाब की खुदाई के दौरान जमीन से निकली थीं। इन दुर्लभ पालकालीन मूर्तियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तेतरावां के बुद्ध मंदिर में स्थापित किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मूर्तियां न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र थीं, बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी?
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। घटना के बाद ग्रामीणों ने ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें