फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराध की योजना बनाते इनामी बदमाश के साथ पांच गिरफ्तार, STF के साथ मिलकर नालंदा पुलिस की कार्रवाई

Thu, 25 Dec 2025 05:11 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: तलाशी के दौरान राजीव कुमार की कमर से एक लोडेड काले रंग की देशी पिस्टल मिली, जिसमें चार जिंदा कारतूस भरे थे। उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल भी बरामद हुआ। नीतीश कुमार उर्फ कारू की कमर से एक देशी कट्टा और जैकेट की जेब से पिस्टल का खाली मैगजीन मिला।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डीएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा पुलिस ने बुधवार की देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में अवैध देशी पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


विशेष सूचना पर छापेमारी
डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 24 दिसंबर की रात करीब 10:15 बजे रहुई थाना प्रभारी को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से सूचना मिली कि रहुई थाना क्षेत्र के पितौंजिया गांव स्थित सिमरन चिमनी भट्टा के पास कुछ संदिग्ध अपराधी हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इनमें अस्थावां थाना मामले के वांछित और इनामी अपराधी राजीव कुमार उर्फ राजीव महतो और नितीश कुमार उर्फ कारू उर्फ सिरा भी शामिल बताए गए।

पुलिस टीम ने की घेराबंदी
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ललित विजय ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर एक विशेष टीम का गठन किया। विशेष कार्य बल के साथ मिलकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने चिमनी भट्टा पर बने एक कमरे को घेरा, तो अंदर से शोरगुल की आवाज़ आ रही थी। कमरे में प्रवेश करने पर पुलिस ने देखा कि पांच व्यक्ति एक चौकी पर बैठकर अपराध की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तुरंत सभी की तलाशी ली।
विज्ञापन


पढे़ं: सांसद खेल महोत्सव में पीएम मोदी वर्चुअली हुए शामिल, खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

पिस्टल और कट्टा बरामद
तलाशी के दौरान राजीव कुमार की कमर से एक लोडेड काले रंग की देशी पिस्टल मिली, जिसमें चार जिंदा कारतूस भरे थे। उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल भी बरामद हुआ। नितीश कुमार उर्फ कारू की कमर से एक देशी कट्टा और जैकेट की जेब से पिस्टल का खाली मैगज़ीन मिला। बाकी तीनों अभियुक्तों - राजेश कुमार, सोनू कुमार और पंकज कुमार से मोबाइल फोन बरामद हुए। राजीव पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। और वह वर्ष 2012 से हत्या के मामलें में फरार चल रहा था।

पांच अपराधी गिरफ्तार
अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआमा गांव के रहने वाले राजीव कुमार उर्फ राजीव महतो, नीतीश कुमार उर्फ कारू उर्फ सिरा, रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव के रहने वाले राजेश कुमार उर्फ कारू, पितौंजिया गांव के रहने वाले सोनू कुमार एवं बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव के रहने वाले पंकज कुमार उर्फ मंगल है।

कुख्यात अपराधी का इतिहास
मुख्य आरोपी राजीव कुमार महतो का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ अस्थावां थाना में वर्ष 2002 से लेकर 2012 तक डकैती, हत्या, लूट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या (धारा 302), आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं समेत कई संगीन अपराध शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में सुपुर्द करने की कार्यवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी ललित विजय के नेतृत्व में सौरभ कुमार, संतोष कुमार सुमन, उपेंद्र कुमार राम सहित रहुई थाने की पुलिस टीम और विशेष कार्य बल के जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें