फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मैट्रिक की परीक्षा देने आया छात्र केंद्र से लापता, परिजनों को सता रही अनहोनी की आशंका; मामला दर्ज

Wed, 21 Feb 2024 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Hindi News: गुमशुदा छात्र के मामा संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी प्रथम पाली में उदित की परीक्षा थी। परीक्षा देने वह केंद्र के अंदर गया, परीक्षा समाप्त हुई। इसके बाद वह केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन उदित उन्हें नहीं मिला और न ही वह घर पहुंचा।
विज्ञापन
गुमशुदा परीक्षार्थी उदित कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में मैट्रिक की परीक्षा देने आया एक परीक्षार्थी लापता हो गया। मामला बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के पीसीपी इंटर कॉलेज से जुड़ा हुआ है। छात्र की गुमशुदगी का मामला सोहसराय थाना में दर्ज करवाया गया है। गुमशुदा छात्र की पहचान छबिलापुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव निवासी राजेश प्रसाद के बेटे उदित कुमार (15) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव निवासी उदित कुमार के मामा संदीप कुमार ने सोहसराय थाना में बुधवार को लापता भांजे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि एकंगरसराय प्रखंड के उच्च विद्यालय तारापुर का सेंटर बिहार शरीफ के पीसीपी इंटर कॉलेज में पड़ा था। उदित उच्च विद्यालय तारापुर में पढ़ाई करता था। हर दिन उसे बाइक से लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचाने आते थे।

विज्ञापन


संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी प्रथम पाली में उसकी परीक्षा थी। परीक्षा देने वह केंद्र के अंदर गया, परीक्षा समाप्त हुई। इसके बाद वह केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन उदित उन्हें नहीं मिला और न ही वह घर पहुंचा।
 
इसके बाद से परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। परिवार वाले परेशान हैं। ननिहाल से लेकर घर तक के लोग उदित की खोजबीन में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद उसका कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह परीक्षा केंद्र के बाहर जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उदित की खोजबीन में जुट गई है। सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें