फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में बदमाश बेलगाम, सीएसपी संचालक को गोली मारकर कैश लूटकर फरार

Thu, 12 Jun 2025 01:20 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के पास गुरुवार को दो अज्ञात बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी संचालक सन्नी कुमार को गोली मारकर 1.20 लाख रुपये लूट लिए। सन्नी अपने सेंटर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा कर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसहरी गांव के पास गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक सन्नी कुमार को गोली मार दी और 1 लाख 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सन्नी को स्थानीय लोगों की मदद से नगरनौसा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीछा कर बदमाशों ने चलाई तीन गोलियां
घटना उस समय हुई जब सन्नी कुमार, जो नगरनौसा थाना क्षेत्र के बड़िहा गांव निवासी हैं और पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी का संचालन करते हैं, अपने घर से चिश्तिपुर स्थित सेंटर जा रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली सन्नी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह मुसहरी गांव के पास सड़क किनारे गिर पड़े।

लूट के बाद फरार हुए हमलावर
घटना के बाद बदमाशों ने घायल सन्नी से एक लाख 20 हजार रुपये लूटे और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल सन्नी को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर
विज्ञापन


पुलिस सीमा विवाद में उलझी, कार्रवाई धीमी
घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। वहीं, घटना के बाद थाना क्षेत्र को लेकर चंडी और नगरनौसा थाना पुलिस में विवाद खड़ा हो गया है। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार का कहना है कि घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र की है, जबकि नगरनौसा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन इसे चंडी थाना क्षेत्र बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है। घायल सन्नी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें