फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: निशांत कुमार का भावुक स्वागत: पैतृक गांव में पहुंचे, पूर्वजों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu, 12 Mar 2026 08:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच सैकड़ों समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने रामलखन सिंह वाटिका में अपने दादा-दादी और मां की आदमकद प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और देवी स्थान में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
घर के बाहर कार्यकर्ताओं की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद निशांत कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे। इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भारी सुरक्षा घेरे के बीच दोपहर करीब 3:30 बजे निशांत कुमार का काफिला गांव की सीमा में दाखिल हुआ। सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


पूर्वजों की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

कल्याण विगहा पहुंचने के बाद निशांत कुमार सीधे 'रामलखन सिंह वाटिका' गए। वहां उन्होंने अपने दादा स्वर्गीय रामलखन सिंह, दादी परमेश्वरी देवी और माता स्वर्गीय मंजू सिंह की आदमकद प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए। वाटिका में नमन करने के बाद उन्होंने गांव के देवी स्थान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

नारों से गूंजा कल्याण विगहा

निशांत कुमार के आगमन को लेकर रामलखन सिंह वाटिका और आसपास के क्षेत्रों में पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। स्वागत में जुटे कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर था। समर्थकों ने 'निशांत कुमार जिंदाबाद' और 'बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत भैया जैसा हो' जैसे नारे लगाए। इन नारों ने राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य की नई चर्चाओं को जन्म दिया।
विज्ञापन


अपनों के बीच सहज अंदाज

धार्मिक अनुष्ठान और पुष्पांजलि के बाद निशांत कुमार अपने पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की और लोगों की बातें सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी के बीच सहज अंदाज में नजर आए। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

निशांत कुमार का संदेश

इस अवसर पर निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार के लिए 20 साल में जो विकास किया है, वह उसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आज यहां कई विधायक भी मौजूद हैं और सभी एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने दादा-दादी और मां का आशीर्वाद लेने के बाद जनता के दिल को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया। इसके बाद निशांत कुमार का काफिला इंडोर शूटिंग रेंज पहुँचा, जहां वह निशाना लगाते हुए भी नजर आए। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार का यह पहला दौरा उनके राजनीतिक भविष्य और क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने का संकेत माना जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें