फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : सीएम नीतीश कुमार के जिले में जमीन कारोबारी की गोली मार हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार

Thu, 19 Jun 2025 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News : इस बार सरेशाम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के पनहेस्सा गांव का है। मृतक की पहचान पनहेस्सा गांव निवासी मोहम्मद शफी अहमद के पुत्र रजी अहमद उर्फ नन्हू के रूप में की गई है।
विज्ञापन
हत्याकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा थाना क्षेत्र के पनहेस्सा गांव में देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान पनहेस्सा गांव निवासी मोहम्मद शफी अहमद के 40 वर्षीय पुत्र रजी अहमद उर्फ नन्हू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सड़क किनारे टहलते समय मारी गोली
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नन्हू बिहार शरीफ-राजगीर सड़क किनारे टहल रहा था। तभी मस्जिद के सामने दो बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद एक बाइक सवार राजगीर की तरफ जबकि दूसरा बिहार शरीफ की ओर फरार हो गया।

ज़मीन विवाद में हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे रजी अहमद सुलझाने का प्रयास कर रहा था। इसी विवाद में गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। मृतक जमीन का कारोबार करता था। उसे हाथ, पसली और कमर के नीचे गोली लगी है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम बुलाई गई
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पनहेस्सा मस्जिद के पास एक युवक को चार गोली मारी गई है। उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें