फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले फिट घोषित आरोपी की देखते-देखते मौत; पिटाई के आरोप पर हंगामा

Thu, 19 Jun 2025 10:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : पुलिस का इकबाल बुलंद हो, न हो लेकिन परेशानी खत्म होती नहीं दिख रही है। इस बार मुजफ्फरपुर में ऐसी ही मुसीबत सामने आई। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के लिए मेडिकल फिट घोषित किए आरोपी की मौत से हंगामा मच गया।
विज्ञापन
शराब धंधेबाज की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बुधवार को जिला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें आठ को शराब तस्कर और चार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था। आज गुरुवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ सभी को मेडिकली फिट घोषित किया गया। इसी दौरान, मोतीपुर थाना क्षेत्र के भवानी डी गाँव निवासी 38 वर्षीय बालेंद्र कुमार राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई, और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। बालेंद्र कुमार राय भवानी डी गाँव निवासी बिजली राय के पुत्र थे और जानकारी के अनुसार, वह पहले भी दो बार जेल जा चुके थे।
विज्ञापन


परिजनों का पुलिस पर पिटाई का आरोप, घंटों तक हंगामा
बालेंद्र की मौत के बाद से परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाजत में पुलिस द्वारा बालेंद्र की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने जमकर बवाल और हंगामा किया, और इस दौरान उत्पाद विभाग पर पिटाई का आरोप लगाया।

जांच जारी, प्रशासन का कोई आधिकारिक बयान नहीं
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


इस मामले में उत्पाद विभाग के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि "आज मेडिकल जांच कराए जाने के बाद इन्हें ले जाया जा रहा था, इसी दौरान तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई है।" उन्होंने यह नहीं बताया कि आरोपी को पहले से कोई बीमारी थी। उन्होंने कहा कि "इस मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार वह अनफिट नहीं थे और पूर्व में इस मामले में जेल जा चुके हैं।"
विज्ञापन

 

शराब धंधेबाज की संदिग्ध मौत के बाद मचा हंगामा।

 

शराब धंधेबाज की संदिग्ध मौत के बाद मचा हंगामा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें