फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर लौटते वक्त मुखिया पति को मारी गोली, कारणों पर सस्पेंस; बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

Thu, 11 Dec 2025 07:08 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: जांघ में गोली लगने के बाद दीनानाथ प्रसाद को सरमेरा पीएचसी परिजन के द्वारा ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के द्वारा बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में बुधवार की शाम मुखिया पति को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव का है। गोली चेरो पंचायत के मुखिया पति दीनानाथ प्रसाद के जांघ में लगी है। परिजन जख्मी दीनानाथ प्रसाद को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर आए। फिलहाल इस मामले में परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। इस कारण वारदात के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन


जांघ में गोली लगने के बाद दीनानाथ प्रसाद को सरमेरा पीएचसी परिजन के द्वारा ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के द्वारा बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बिहार शरीफ से भी डॉक्टर के द्वारा हायर सेंटर मुखिया पति को रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें: खगड़िया में माताओं के दूध में यूरेनियम की मात्रा खतरनाक स्तर पर, विशेषज्ञों ने खतरनाक बताया; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई की चेरो पंचायत के मुखिया पति के पैर में गोली लगी है। सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष को चेरो गांव भेजा गया। जहां कुछ पता नहीं चल सका। थोड़े समय बाद मालूम चला कि सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा था। जहां मालूम चला कि उनकी जांघ में जख्म है। जब वह घर लौट रहे थे। तभी गांव में ही खटाल के पास गोली चलने और उनके पैर में गोली लगने का एहसास हुआ। उनके साथ मौजूद उनके कुत्ते ने हमला भी किया। फिलहाल पूछताछ जारी और घटनास्थल पर सरमेरा थाना अध्यक्ष के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें