फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में बरातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, दुल्हन के चाचा की मौत; 24 लोग हुए घायल

Mon, 01 Dec 2025 01:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Accident: घायल बारातियों ने बताया कि शादी समन्न होने के बाद बस बिहार शरीफ से नवादा के भैरो विगहा की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक थी।
विज्ञापन
एनएच-20 पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुशियों का जश्न मना कर लौट रहे बराती परिवार के लिए सोमवार की सुबह काल बनकर आ गई। जब नालंदा जिले में बरातियों से भरी एक बस बेकाबू होकर पुल पर बने डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बस की छत पर बैठे दुल्हन के चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक बराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-रजौली NH-20 पर स्थित कंचनपुर गांव के निकट घटित हुई। मृतक की पहचान नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र के भैरो विगहा निवासी सिदेश्वर प्रसाद के रूप में की गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छत पर बैठे सिदेश्वर प्रसाद हवा में उछलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीदों का बयान: ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए चला रहा था बस
घायल बरातियों ने बताया कि शादी समन्न होने के बाद बस बिहार शरीफ से नवादा के भैरो विगहा की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ड्राइवर एक हाथ से स्टीयरिंग पकड़े गाड़ी चला रहा था और दूसरे हाथ से मोबाइल पर बात कर रहा था।
विज्ञापन


तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते बस अचानक बेकाबू हो गई और सीधे पुल पर बने डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद का मंजर बेहद दिल दहला देने वाला था। घायल बरातियों के अनुसार, बस के अंदर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से सामान सहित बाहर कूदने लगे। बस के अंदर सीटें एक-दूसरे के ऊपर आ गईं और लोग दबकर फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पढ़ें: चिराग पासवान के विधायक को फोन पर धमकी देने वाला आरोपी राहुल गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की जांच

स्थानीय लोगों ने की मदद, घायलों को अस्पताल भेजा गया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे बरातियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की त्वरित सहायता से कई लोगों की जान बच सकी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


यातायात प्रभावित, डिवाइडर में फंसी बस को क्रेन से निकाला जा रहा
हादसे के बाद NH-20 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। डिवाइडर में फंसी बस को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। पुलिस ने फिलहाल एक लेन को डायवर्ट कर पुराने रूट से यातायात चलाने की व्यवस्था की है ताकि आवागमन सुचारू रह सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें