फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर में संदिग्ध हालात में मिला पति-पत्नी का शव, बेटों से अलग रहते थे दंपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 08 Nov 2025 01:41 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति मनोहर प्रसाद और सुशीला देवी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। परिजन और पड़ोसी घटना के बारे में चुप हैं।
विज्ञापन
दाह संस्कार के लिए ले जाते परिवार लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के काजी बाजार मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में 75 वर्षीय मनोहर प्रसाद और उनकी 70 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी शामिल हैं। मृतकों के परिवार और पड़ोसी घटना के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। पड़ोसियों ने बताया कि दंपत्ति पिछले चार-पांच दिनों से घर के अंदर ही थे। घटना का पता तब चला जब पटना में रहने वाले बेटे ने पड़ोसी से संपर्क किया और बताया कि उनके माता-पिता फोन नहीं उठा रहे हैं। पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो पत्नी अर्धनग्न अवस्था में पति के साथ लिपटी हुई थीं।
विज्ञापन


मनोहर प्रसाद और सुशीला देवी कपड़े की फेरी का काम करते थे। करीब एक साल पहले मनोहर प्रसाद एक दुर्घटना में गिरने के बाद चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे और तब से घर पर ही रह रहे थे। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और एक बेटी शामिल है। आरोप है कि बेटे संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में थे और चारों में से किसी ने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल नहीं की।

पढ़ें:  '2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता', नीतीश ने गिनवाए काम 

हिलसा डीएसपी-1 शैलजा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने शुरुआत में मौत को बीमारी से होने की बात बताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक दंपत्ति के परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें