फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर से आधा किमी की दूरी पर मिले पति-पत्नी के शव, एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह; जताई जा रही यह आशंका

Sun, 09 Jun 2024 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: मृतका के भाई अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों पटना जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार की शाम उन्हें अपनी बहन का शव मिलने की सूचना मिली। पहले उसे लगा कि बहन की हत्या कर दी गई। फिर सुबह बहनोई का शव मिला। अब पुलिस जांच में कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
मृत दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में 12 घंटे के अंदर पति-पत्नी का शव घर से चार किलोमीटर दूर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला चण्डी थाना क्षेत्र के जोगी बीघा गांव का है। मृतकों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के उगन वीघा निवासी अरविंद कुमार के बेटे शिशुपाल कुमार (25) और शिशुपाल कुमार की पत्नी अंशु कुमारी (20) के रूप में की गई है। शनिवार की शाम अंशु कुमारी का शव जागो बीघा के बटिया खंधा के पास से बरामद किया गया था। वहीं, रविवार की सुबह आधा किलोमीटर दूर मोहना पर खंधा के पास से युवक का शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन

 
 
शुक्रवार को पटना के लिए निकले थे दंपति
मृतका अंशु कुमारी के भाई चण्डी थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों पटना जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार की शाम उन्हें अपनी बहन का शव मिलने की सूचना मिली। पहले उसे लगा कि बहन की हत्या कर दी गई। फिर सुबह बहनोई का शव मिला। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसका बहनोई मोबाइल पर जुआ खेलता था।
 
मायके वालों ने बताया कि साल भर पहले दोनों की कोर्ट मैरिज हुई थी। अंशु चार महीने की गर्भवती भी थी। जुए की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था, जिसके कारण वह ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन



 
 
‘युवक को थी जुए की लत’
अंशु की मां ने बताया कि उनके दामाद को जुए की लत थी। वह करीब आठ लाख रुपये के कर्ज में डूबे हुए थे। उन लोगों ने भी बंधन बैंक और गांव से सूद पर पैसे लेकर एक लाख रुपये दामाद को दिए थे। उनका दामाद पटना में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। इन्हीं सब कारणों की वजह से पिछले दो महीने से उनकी बेटी अंशु कुमारी मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को थाने में समझौता हुआ था। इसके बाद उनका दामाद बेटी को लेकर पटना के लिए निकला था। उन्होंने अंदेशा जताया कि रास्ते में इन्हीं कारणों की वजह से जहर खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी।
 
‘भाई से कोई विशेष मतलब नहीं रख रहा था’
मृत युवक के भाई निर्मल कुमार ने बताया कि जब से उसके भाई ने लव मैरिज शादी की थी, तब से उन लोगों से कोई विशेष मतलब नहीं रख रहा था। पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई, इसके बाद उसे भाई की मौत की जानकारी मिली। उसका भाई जुए की लत में डूबा हुआ था। इसके कारण उस पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। उसने किससे कर्ज ले रखा था, इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं है।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में चण्डी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मुंह से हल्का झाग भी निकल रहा था। युवक के भाई ने बताया कि वह जुए में आठ लाख रुपये हार गया था। उसके कारण वह डिप्रेशन में रह रहा था। ग्रामीणों को शनिवार की शाम महिला के शव पर नजर पड़ी थी। घंटों बाद शव की पहचान हुई उसके बाद रविवार की सुबह युवक के शव को देखा गया। फिलहाल पुलिस दोनों ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें