फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda News: वट सावित्री की पूजा कर रही महिलाओं पर भौरों का हमला, 18 से अधिक महिलाएं हुई जख्मी

Thu, 06 Jun 2024 05:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में बड़े ही धूमधाम से गुरुवार को वट सावित्री पूजा मनाई गई। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर वटवृक्ष में कच्चा सुता बांधकर पति के दीर्घायु होने की वरदान मांगी। वहीं रहुई प्रखंड के सोनसा गांव में वट सावित्री पूजा कर रही महिलाओं पर भौरों की झुंड ने हमला कर दिया। 
 
विज्ञापन
पूजा कर रही महिलाओं पर भौरों का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनसा गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय स्कूल के पास वट सावित्री पूजा को लेकर बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं जुटी थी। बरगद की पेड़ पर महिलाएं कच्चा सूत बांध रही थी। वहीं पास में ही हुमाद जल रहा था। इसी बीच अचानक भौरों की झुंड ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। जिस पेड़ के नीचे महिलाएं पूजा कर रही थी, उसी पर भौरा का छत्ता लगा हुआ था। 

भागने के क्रम में कई महिलाओं के सोने चांदी के आभूषण गिर गए। सोनसा स्कूल स्थित वट वृक्ष के पास सोनसा, भेंडा, गोविंदपुर की महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची थी। कई महिलाओं ने तो खुद को अपनी साड़ी से ही ढक्कर बचाने का प्रयास किया तो कई को भगाने के दौरान भौरों ने काट लिया। इसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है। भौरों के डंक से घायल महिलाओं और बच्चों को इलाज के लिए पास के ही उप स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर ले जाया गया और कुछ को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां कुछ लोग इलाज उपरांत घर आ गए हैं, वहीं कुछ लोग अब भी इलाजरत हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें