कुनकुनहिया नदी के तट पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी रामविलास यादव के एकलौते 21 वर्षीय पुत्र बलजीत कुमार हैं। वहीं भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन और भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि युवक ने बीएससी का पेपर दिया था, जो कल भभुआ लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गया हुआ था।
जहां से दोपहर 12:00 बजे वह घर लौटा था, जिसके बाद घर से बिना बताए कहीं चला गया। जहां काफी देर होने के बावजूद भी घर वापस नहीं आया तो घर वाले परेशान होकर खोजने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं आज सुबह बहेरी गांव के कुनकुनहीया नदी के रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति ने देखा तो एक युवक का शव पड़ा है, जिसके बाद उसने शोरगुल किया। जहां देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, इसके बाद युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई, इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक को अज्ञात अपराधियों द्वारा मारपीट कर हत्या की गई। क्योंकि युवक के शरीर पर कई जगह चोट लगने और कटे-फटे के निशान बने हुए थे। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का मांग की है।