फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेम विवाद ने लिया जानलेवा रूप! हुई युवक की हत्या, शव तालाब से बरामद

Sat, 07 Mar 2026 02:15 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत पांकी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार को पांकी गांव स्थित आहर खंधा के शिव मंदिर के पास लगे तालाब से 25 वर्षीय मन्नू कुमार उर्फ मणि कुमार का शव बरामद किया गया। युवक चार मार्च से लापता था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप

मृतक के भाई सन्नी कुमार ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सन्नी ने बताया कि चार मार्च की रात लगभग 10 बजे चचेरे भाइयों और उनके सहयोगियों ने मन्नू को घर की छत पर पकड़ लिया। इसके बाद धर्मेंद्र राम, राजेश राम, राकेश राम, छोटू और विकास सहित अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की और मन्नू को जबरन उठाकर ले गए। परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने मन्नू की हत्या कर शव को छिपाने के लिए तालाब में फेंक दिया।

दो साल से चल रहा था विवाद

मृतक के परिवार के अनुसार मन्नू का गांव की ही एक युवती के साथ पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो रिश्ते में उसकी चचेरी बहन लगती थी। इस बात को लेकर लड़की के परिवार वाले नाराज थे। सन्नी ने बताया कि जब भी इस मुद्दे पर चर्चा होती थी, आरोपी सबूत की मांग करते थे और अंततः रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच

घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। डीएसपी ने बताया कि चार मार्च की शाम को भी घरेलू विवाद की सूचना पर पुलिस पांकी गांव गई थी और परिजनों को समझा-बुझाकर लौटी थी। पुलिस के जाने के बाद ही यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें