Bihar: चूहे ने बिजली का तार काट दिया था, जो बाथरूम के दरवाजे के संपर्क में आया था। जिसे छूते ही मनोज तांती झटके से दूर जा गिरे, मनोज तांती की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहरम मच गया। मृतक की दो छोटी-छोटी बच्चियों हैं।
नालंदा में शुक्रवार की सुबह करंट के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र के मोरा गांव का है। मृतक मोरा गांव के रहने वाले रामदेव तांती के बेटे (40) दीपलाल तांती हैं।
विज्ञापन
घटना के संबंध में गांव घर के भाई नीरज कुमार तांती ने बताया कि दिलीप तांती अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए गए। जहां पूर्व से करंट प्रवाहित तार बाथरूम के दरवाजे में सटा हुआ था। जिसके संपर्क में आने से मनोज तांती आ गए और करंट के झटके से गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया। घर के बच्चों ने आकर बाहर जानकारी दी इसके बाद मनोज तांती को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
दरअसल चूहे ने बिजली का तार काट दिया था जो बाथरूम के दरवाजे के संपर्क में आया था। जिसे छूते ही मनोज तांती झटके से दूर जा गिरे, मनोज तांती की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहरम मच गया। मृतक की दो छोटी-छोटी बच्चियों हैं। वहीं इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि करंट से मौत की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।