फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बीजेपी नेता के निजी सहायक को गोली, शादी से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों का हमला

Fri, 05 Dec 2025 11:37 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मनियारी थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के निजी सहायक विनोद दास को गोली मार दी। विवाह समारोह से लौटते समय हुई वारदात में घायल विनोद दास खुद अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, विधायक भी हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के निजी सहायक को गोली लगी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के निजी सहायक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मनियारी थाना क्षेत्र की है, जो देर रात हुई। घायल व्यक्ति की पहचान विनोद दास के रूप में हुई है, जो कुढ़नी प्रखंड के अमरख निवासी और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में कुढ़नी विधायक के निजी सहायक के रूप में कार्यरत हैं।

शादी समारोह से लौटते समय हमला

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विनोद दास देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान सड़क पर दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद घायल विनोद दास खुद किसी तरह शहर के बैरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक व पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी का बिहार है, अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। जिसने भी वारदात की है, पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। उन्होंने बताया कि वे भी उसी शादी समारोह में शामिल थे और लौटने के बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके सहायक को गोली मारी गई है।

पढ़ें: नवजात गोद में, ऑक्सीजन हाथ में! बिहार के इस जिला अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही उजागर

घटना के बाद पुलिस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ने बताया कि अपराधियों ने बिना कुछ कहे अचानक गोली चला दी। पुलिस को सूचना दी जा चुकी है और मनियारी थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें