फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर में अकेली महिला को बंधक बना पीटा, चेहरे पर किए वार और लाखों की लूट कर फरार हुए डकैत

Thu, 30 Apr 2026 12:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात एक घर में घुसकर 28 वर्षीय महिला हेना परवीन को बंधक बना लिया और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया - फोटो : घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जू मोहल्ला में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक घर में घुसकर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में घर में अकेली रह रही 28 वर्षीय महिला हेना परवीन को बंधक बनाकर न सिर्फ लूटपाट की गई, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घर के मालिक शनशुद जोहार दिल्ली में ऑप्टिकल का व्यवसाय करते हैं। उनकी पत्नी हेना परवीन पिछले एक महीने से छज्जू मोहल्ला स्थित नए मकान में पेंट-पुट्टी और टाइल्स का काम कराने के लिए रुकी हुई थीं और घर में अकेली थीं।
विज्ञापन


रात 2:30 बजे के करीब घर में घुसे बदमाश

पीड़िता के भाई मोहम्मद शाहिद अली ने बताया कि डकैती की घटना रात करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच हुई। 5 से 6 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाश घर के बाहरी छज्जे के सहारे तीसरे तल तक पहुंचे। वहां लगी लोहे की ग्रिल और खिड़की के सरिए को काटकर वे घर के अंदर दाखिल हो गए।

महिला को बंधक बनाकर की मारपीट

घर में घुसते ही बदमाशों ने हेना परवीन को हथियारों के बल पर काबू में कर लिया और उनसे गहनों व नकदी के बारे में पूछताछ करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह सूज गया।
विज्ञापन


20-25 मिनट तक घर खंगाला, लाखों की लूट

लुटेरों ने करीब 20 से 25 मिनट तक पूरे घर की तलाशी ली और अलमारी में रखे लगभग 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और पलंग के नीचे रखे पुराने पीतल के बर्तन लूट लिए। कुल लूट की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से हेना परवीन का मोबाइल छीन लिया। उन्होंने सिम कार्ड निकालकर फोन को घर में ही फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़िता को धमकाकर मेन गेट की चाबी ली और उसे बाथरूम में बंद कर मुख्य दरवाजे से फरार हो गए।
 

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार

विज्ञापन

स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे बदमाश

पीड़िता के भाई ने बताया कि अपराधी स्थानीय मगही भाषा में बातचीत कर रहे थे, जिससे उनके आसपास के क्षेत्र से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें