फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चूल्हे की चिंगारी बनी काल; भीषण अग्निकांड में सात माह की बच्ची और उसका भाई झुलसे, घर का सारा सामान खाक

Fri, 04 Apr 2025 09:31 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में एक परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ी। चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। इस हादसे में सात महीने की नवजात बच्ची झुलस गई, जबकि उसे बचाने में भाई भी बुरी तरह झुलस गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित बड़की घोसी गांव में शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग ने एक मासूम जीवन को झुलसा दिया, वहीं उसे बचाने में उसका मासूम भाई भी गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित परिवार पहले से ही अभावों में जीवन बिता रहा था और यह घटना उनके जीवन पर एक और कहर बनकर टूटी।

विज्ञापन

 
खाने पकाते वक्त चिंगारी से भड़की आग
जानकारी के मुताबिक, घटना डोमन पांडे के घर में घटी, जहां उनकी पत्नी सुबह खाना बना रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी सात महीने की बच्ची मंगली कुमारी को चूल्हे के पास सुला दिया था। कुछ देर के लिए वह बाहर निकलीं और तभी चूल्हे से निकली चिंगारी पास में रखे चना-मसूर के बोझे को चपेट में ले गई। पल भर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:बिहार में सुनियोजित शहरीकरण के लिए जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार का गठन, 1350 नए पद सृजित
विज्ञापन

 
नीरज ने दिखाई बहादुरी, लेकिन आग की लपटों बुरी तरह झुलसा
घर में आग लगने के दौरान जब मासूम मंगली लपटों के बीच फंसी थी, तब उसका आठ साल का भाई नीरज पांडे बहादुरी दिखाते हुए बिना किसी डर के घर में घुस गया और अपनी बहन को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस कोशिश में वह खुद भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी इस साहसिकता ने गांववालों की आंखें नम कर दीं।
 
गंभीर स्थिति में पटना रेफर
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत हरकत में आए और झुलसे बच्चों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताया और तुरंत पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बच्चों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।
 
मुख्य पार्षद ने की मदद
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य पार्षद धनंजय कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। ग्रामीणों ने बताया कि डोमन पांडे अत्यंत गरीब हैं और इस आग ने उनके पास जो कुछ भी था, उसे भी निगल लिया। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:ddu जंक्शन से प्रधान खांटा तक 160km प्रति घंटे की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल, जानें मिशन रफ्तार
 
पहले ही झेल चुके बड़ा नुकसान, फिर टूटा कहर
ग्रामीणों ने भावुक होकर बताया कि यह वही परिवार है, जिसने दो साल पहले सर्पदंश से अपने दो बच्चों को खोया था। अब एक बार फिर मासूमों पर विपदा टूट पड़ी है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें