फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, एक हजार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती; 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

Sat, 25 Jul 2026 07:36 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए आज बिहारशरीफ में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में 1000 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती होगी, जहां 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों को 12,000 से 35,000 रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियों का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
संयुक्त श्रम भवन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा आज एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला संयुक्त श्रम भवन, ब्लॉक कैंपस, बिहारशरीफ (नालंदा) परिसर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


स्थानीय व निजी कंपनियां लेंगी भाग
जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि इस एक दिवसीय मेले में रीशाव ऑटोमोबाइल्स, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, क्वेस्स कॉर्प लिमिटेड, संतामणि पेपर मिल्स (बिहारशरीफ), फीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, ब्लिंकिट, केके एंटरप्राइजेज, एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, संचिता एंड नव्या, टूकॉम्स, मां सिक्योरिटी सर्विसेज, ब्रेड एंड बेटर एजुकेन्ड्स, गिलाणी इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड, अनन्या टाटा मोटर्स तथा अनन्या ग्रीन ट्रैक्टर शोरूम सहित कई स्थानीय एवं बाहरी निजी कंपनियां भाग ले रही हैं। यह रोजगार मेला रिटेल, हेल्थकेयर, अकाउंटिंग, डिलीवरी सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी और सिक्योरिटी सर्विसेज जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 1,000 से अधिक रिक्तियों के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर 12,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- 15 साल पहले पिता को खोया, अब विदेश में थम गईं बेटे की सांसें; दो महीने बाद पहुंचा पार्थिव शरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से इस रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के दूरभाष संख्या 06112-359276 पर संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें