फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: युवक की संदिग्ध मौत... परिजनों ने साधा मौन, पुलिस को मिली थी खुदकुशी की सूचना, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 29 Jul 2024 01:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: चिकसौरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी से खाने-पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मामला चिकसौरा थानाक्षेत्र के निरिया गांव का है। मृतक की पहचान निरिया गांव निवासी दयानंद पासवान के बेटे डब्बू कुमार (28) के तौर पर की गई है। रविवार की देर रात परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस की मदद से बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

 
चिकसौरा थाना के चौकीदार नवलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि निरिया गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर परिजनों द्वारा बताया गया कि किसी ने उसके पेय पदार्थ में जहरीली चीज मिला कर पिला दिया है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। हालांकि घटना को लेकर जब परिजनों से मौत के संबंध में पूछा गया तो उन लोगों ने कुछ भी बताने से परहेज कर लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक मजदूरी का काम करता था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में चिकसौरा थाना अध्यक्ष बब्बन राम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी से खाने-पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। गले में काला निशान भी है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो शव फर्श पर रखा हुआ था। परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें