फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: SNCU की जगह नवजात को निजी क्लीनिक में भर्ती कराने का मामला; नालंदा DM ने कहा- दोषियों को भेजा जाएगा जेल

Wed, 24 Jan 2024 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Sharif Sadar Hospital: नालंदा में सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बच्चे की मौत हो गई थी। अब जिलाधिकारी ने कहा कि नवजात बच्चे को निजी क्लीनिक ले जाने के मामले में जांच करने के लिए वह यहां पहुंचे हैं। इस घटना में जो दोषी लोग हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जांच करने दल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे डीएम शशांक शुभंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार शरीफ सदर अस्पताल के एसएनसीयू की जगह आशा कर्मी द्वारा नवजात बच्चे को निजी क्लीनिक में ले जाकर भर्ती कराने के मामले में बुधवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर घटना की जांच करने सदर अस्पताल पहुंचे। उनके साथ डीडीसी, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रसव वार्ड और एसएनसीयू वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 
दरअसल, अस्थावां थाना क्षेत्र के मोल्लाबीघा गांव निवासी युवराज कुमार की पत्नी दिव्या कुमारी को 17 जनवरी को प्रसव पीड़ा के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक बच्चे ने जन्म लिया। नवजात की तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने उसे एसएनसीयू में भर्ती करने को कहा। इसी बीच एक आशा कर्मी ने परिजन को बहला फुसला कर नवजात बच्चे को जबरन रांची रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां 21 जनवरी को नवजात बच्चे की मौत हो गई थी।

किसी ने इस बात की शिकायत पटना की निगरानी समिति को दी। उसके बाद डीएम शशांक शुभंकर के द्वारा जांच के लिए मंगलवार को डीडीसी विकास वैभव को सदर अस्पताल भेजा गया था। इस पूरे प्रकरण में संलिप्त रहने वाली आशा कर्मियों की पहचान की गई है। इलाज के दौरान निजी क्लीनिक में 52 हजार रुपये भी लिए गए थे।
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि नवजात बच्चे को निजी क्लीनिक ले जाने के मामले में जांच करने के लिए वह यहां पहुंचे हैं। इस घटना में जो दोषी लोग हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आए थे, एफआईआर भी की गई थी। इस मामले में जितने लोगों की भी संलिप्तता है। सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें