फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चयन के नाम पर रिश्वतखोरी! बीसीएम 40 हजार की रिश्वत के साथ धराया

Fri, 22 Aug 2025 05:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। निगरानी विभाग की टीम ने बीसीएम आशुतोष कुमार को आशा कार्यकर्ता चयन के नाम पर 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का बीसीएम रंगे हाथों गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। निगरानी विभाग की टीम ने बीसीएम आशुतोष कुमार को आशा कार्यकर्ता चयन के नाम पर 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य उत्प्रेरक (बीसीएम) आशुतोष कुमार को निगरानी विभाग की विशेष टीम ने 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रकम आशा कार्यकर्ता के चयन के नाम पर मांगी गई थी।
विज्ञापन


शिकायत पर हुई कार्रवा

निगरानी विभाग पटना के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई इस्लामपुर वार्ड नंबर 20 की निवासी रशीदा प्रवीन की शिकायत पर की गई। रशीदा ने आशा कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन दिया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब वह बीसीएम से मिलने पहुंचीं, तो आशुतोष कुमार ने उनसे कहा कि चयन सुनिश्चित करने के लिए 40 हजार रुपए देने होंगे, क्योंकि कई कर्मचारियों को हिस्सा देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Bihar :  पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
विज्ञापन


सत्यापन और एफआईआर

शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर निगरानी थाना में मामला क्रमांक 64/25 दर्ज किया गया। इसके बाद डीएसपी श्याम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन


ट्रैप में फंसा आरोपी

निगरानी टीम ने रशीदा प्रवीन की मदद से ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। जैसे ही आशुतोष कुमार ने रशीदा से मांगी गई 40 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गवाहों और स्थानीय डॉक्टर सत्यम प्रकाश की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें पूरा रकम बरामद हुआ। इसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें