Bihar : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने औंटा-सिमरिया सिक्स लेन केवल ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ थे। इस उद्घाटन के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की कनेक्टविटी बढ़ जायेगी।
बेगूसराय के इतिहास में सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस अत्याधुनिक पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने सिमरिया पहुंचकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। बिहार दौरा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13000 करोड़ रुपए से अधिक की बिजली, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास और जलापूर्ति से जुड़ी 14 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें औंटा (मोकामा) और सिमरिया (बेगूसराय) के बीच 8 किलोमीटर से अधिक लंबा 6-लेन गंगा पुल परियोजना मुख्य था।
सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन के बाद अब बेगूसराय से पटना की दूरी लोग 2 घण्टे में तय कर सकेंगे। यह उत्तर बिहार के विकास का द्वार खोलने वाला स्वागत होगा। इसके माध्यम से उत्तर और दक्षिण बिहार को आधुनिक रोड कनेक्टिविटी मिलेगी। सिमरिया में इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का दीदार करने के लिए काफी संख्या में जनता पहुंची थी। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं हुई। इस दौरान भाजपा और जदयू सहित एनडीए के काफी नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से आगामी विधानसभा चुनाव का हुंकार भर दिया गया है। जिले भर में चप्पे-चप्पे पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में होर्डिंग बोर्डिंग और झंडा से भाजपा के नेताओं ने पाट दिया।