फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने गया बालक लापता, आंगनबाड़ी सेविका पर बच्चा चोरी कर बेचने का आरोप

Wed, 14 Aug 2024 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि परिजनों को समझाने-बुझाने के प्रयास में पुलिस जुट गई है। साथ ही लापता बच्चे की तलाश के लिए पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
लापता सूर्याशु कुमार की फोटो दिखाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में आंगनवाड़ी केंद्र से तीन साल का मासूम रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। मामला बिहार शरीफ के नगर थानाक्षेत्र के धोबी गली खंदक पर का है। लापता बालक की पहचान संतोष कुमार के बेटे सूर्यांशु कुमार के रूप में हुई है। परिजन आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पर बच्चा चोरी करने और बेचने का आरोप लगा रहे हैं। 24 घंटे से भी अधिक समय से बच्चा लापता है, जिसके कारण गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने खंदक पर तीन मुहाने के पास बीच सड़क टायर जलाकर आवागमन को ठप कर दिया। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुट गई।

विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, शिवाजी नगर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर सुमिता कुमारी जबकि सहायिका के पद पर कंचन देवी कार्यरत हैं। इन्हीं दोनों पर बच्चा चोरी कर बेचने का आरोप लगा है। सूर्यांशु की मां सुशीला देवी ने बताया कि उनके बेटे को आंगनबाड़ी की सेविका सुनीता कुमारी घर से लेकर जाती थी और छुट्टी के बाद घर पहुंचा देती थी। मंगलवार को बेटे को लेकर घर से तो गई, लेकिन वह पहुंचाने नहीं आई। तभी से सूर्यांशु गायब है। उन्हें संदेह है कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

 
आंगनवाड़ी सहायिका कंचन देवी ने बताया कि छुट्टी के बाद बारी-बारी से बच्चों को घर पहुंचा दिया गया। सूर्यांशु पहले ही आंगनबाड़ी केंद्र से छुट्टी होने के बाद निकल चुका था। उसके घर पर ताला बंद था, जिसके कारण वह कहीं भटक कर चला गया। परिजनों द्वारा बच्चा बेचने या चोरी कर लेने का उन लोगों पर आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन



 
वहीं, इस मामले में बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि परिजनों को समझाने-बुझाने के प्रयास में पुलिस जुट गई है। साथ ही लापता बच्चे की तलाश के लिए पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें