फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाइक सवार भाई-बहन को ट्रैक्टर ने कुचला, युवक की मौत; सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही थी युवती

Wed, 07 Aug 2024 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नूरसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, जख्मी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक तुफान कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मामला नूरसराय थानाक्षेत्र के चौहान मोड़ के पास का है। मृतक की पहचान नूरसराय थानाक्षेत्र के बाराखुर्द निवासी देवानंद पासवान के बेटे तूफान कुमार (25) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी युवती थरथरी थानाक्षेत्र के करियावां गांव निवासी मनोज पासवान की बेटी माधुरी कुमारी है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन हैं।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर परिजन ने बताया कि तूफान कुमार, अपनी फुफेरी बहन माधुरी कुमारी को बाइक से शेखपुरा सिपाही भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था। इसी बीच रास्ते में चौहान मोड़ के पास पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस घटना में तूफान कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माधुरी कुमारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली। वहीं, मौत की खबर सुन सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, जख्मी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त करते हुए वाहन नंबर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें