फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या, इलाके में मची सनसनी

Thu, 18 Dec 2025 10:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर जिले में मंगलवार रात पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव अगिआंव नहर के पास सड़क किनारे मिला। पोस्टमॉर्टम में चेहरे पर खरोंच के निशान पाए गए और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें घर में सो रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


बच्ची का पोस्टमॉर्टम चार डॉक्टरों की टीम ने किया, जिसमें एक महिला डॉक्टर और तीन पुरुष डॉक्टर शामिल थे। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर खरोंच के निशान थे, जबकि शरीर पर अन्य गंभीर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरता की गई थी, जिससे अत्यधिक ब्लीडिंग हुई और संभवतः इसी कारण उसकी मौत हुई। डॉक्टर ने कहा कि इस तरह की घटना ने उन्हें पेशेवर रूप से भी झकझोर दिया है। आवश्यक नमूने लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेज दिए गए हैं।

मृतक बच्ची की चाची सीमा देवी ने घटना की पूरी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता बाहर रहकर काम करते हैं। घटना की रात बच्ची की मां किसी काम से बाहर गई थीं और बच्ची को घर में सुलाकर गई थीं। चाची अपने घर में टीवी देख रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते देखा, लेकिन तभी बच्ची की मां लौट आईं। बाद में फोन पर बात करने के लिए मां बाहर चली गईं। करीब रात 11 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि बच्ची घर में नहीं है।
विज्ञापन


परिजनों ने शुरू में सोचा कि बच्ची आसपास गई होगी और टॉर्च लेकर खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक तलाश के बाद भी बच्ची नहीं मिली। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने रातभर खोजबीन की, लेकिन बुधवार सुबह अगिआंव नहर के पास सड़क किनारे पानी में बच्ची का शव मिलने की खबर आई। शव मिलने की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन


चाची ने बताया कि उन्हें संदेह उसी व्यक्ति पर गया, जिसे उन्होंने रात में घर के आसपास देखा था। आरोपी पास के गांव का रहने वाला है और नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचे गड़हनी थाना प्रभारी कमलजीत ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें