फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'पावर स्टार पवन सिंह को जल्द मिलेगा उनका हक', भाजपा सांसद ने बताया क्या है पार्टी की रणनीति

Wed, 01 Apr 2026 03:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा का बड़ा नेता बताया और कहा कि पार्टी उनके योगदान को जल्द सम्मान देगी। बता दें  कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पवन ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था।
विज्ञापन
भोजपुरी गायक पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी का बड़ा नेता बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने हर कार्यकर्ता के योगदान को हमेशा याद रखती है। कभी-कभी समीकरण ऐसे बन जाते हैं कि योग्य नेता को भी उनका पद नहीं मिल पाता है। ऐसे में भाजपा पवन सिंह को जल्द ही उनका हक देने वाली है। मनोज तिवारी मंगलवार की देर रात औरंगाबाद से लौटते हुए रोहतास जिले के डेहरी पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा द्वारा इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को हवा देना ही विपक्ष का काम है। पवन सिंह भाजपा के एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पिछले चुनावों में काफी मेहनत की है। इसलिए पवन सिंह को उनकी मेहनत का फल जल्द मिलेगा।

विज्ञापन


परिवारवाद को किया परिभाषित
वहीं, मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परिवारवाद के लग रहे आरोपों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर परिवारवाद का आरोप लगाना अपने आप से झूठ बोलने जैसा है। परिवारवाद को परिभाषित करते हुए सांसद ने कहा, 'जो व्यक्ति किसी पद पर रहते हुए अपनी पत्नी, बेटे, बेटी आदि को भी पद देता है, तो उसे परिवारवाद कहते हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बिहार में नोएडा जैसा हादसा, मौत; अंधेरे में घुमावदार रास्ते का अंदाज नहीं मिला, नहर में बुलेट समेत गिरा
 
इस दिन होगी मुख्यमंत्री की घोषणा
बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सांसद ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हवाला देते हुए कहा कि नाम तो हम नहीं बता सकते, लेकिन आगामी 10 अप्रैल को इसकी घोषणा हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर कहा कि उम्र सबके सामने एक चुनौती है। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर आकर राज्यसभा जाने की इच्छा जताई, जिसे एनडीए ने स्वागत किया। मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे नेता हैं और आगे भी रहेंगे। अपने कार्यकाल के दौरान बिहार को उन्होंने जिस तरह बदला, लोग उसकी प्रशंसा करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें