फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शरारती तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब व संत रविदास की प्रतिमा, इलाके में तनाव, भीड़ ने किया सड़क जाम

Thu, 18 Jan 2024 01:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: रोहतास जिले के शिवसागर थानाक्षेत्र के कोनार गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा बाबा संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने सासाराम-चौसा पथ को घंटों देर तक जाम कर दिया।
 
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब व संत रविदास की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कोनार गांव में शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा बाबा संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस मामले को लेकर भीम आर्मी के जिला प्रभारी अमित पासवान ने बताया कि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी रोहतास में बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं स्थानीय युवक ने बताया कि रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा संत शिरोमणि रविदास के मूर्ति को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जहां सुबह देखते ही लोग आग बबूला हो गए और कोनार गांव के पास सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल तैनात
बताया गया कि बुधवार की देर रात में ही एक ही समुदाय के दो लोगों में जमकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर कोनार गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। वहीं प्रदर्शनकारी दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें