फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विद्यालय के मध्याह्न भोजन में मरी छिपकली मिलने से मची अफरा तफरी, कई बच्चे बीमार

Fri, 30 May 2025 02:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर जिले के सदर प्रखंड के हरिकिशुनपुर गांव के मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) में मरी हुई छिपकली मिलने से अफरा-तफरी मच गई। खाना खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घबराए परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को सदर अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।
 
विज्ञापन
अस्पताल में छात्रों का होता इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत हरिकिशुनपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन (MDM) में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


छिपकली की जानकारी मिलते ही बच्चों की बिगड़ी हालत

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन में चावल और चने की सब्जी दी गई थी। भोजन के दौरान एक बच्चे को सब्जी में मरी हुई छिपकली नजर आई। इसके बाद कुछ बच्चों को सिरदर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। शिक्षकों ने तुरंत पुलिस और वरीय अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी विद्यालय में जुट गए और आक्रोश जताया।

अस्पताल में भर्ती, स्थिति नियंत्रण में

सदर अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही घर भेजा जाएगा। कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील की

प्रबंधन और पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि भोजन की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता और किचन शेड में साफ सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बाद न तो विद्यालय प्रबंधन और न ही पुलिस ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान

घटना के बाद सदर अस्पताल में वरीय अधिकारी पहुंचे और बच्चों की हालत की जानकारी ली। अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें