फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी के तीन वर्ष बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 17 Feb 2026 03:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: रोहतास जिले के सलुकपूर गांव में एक महिला के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के अकोढी़ गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सलुकपूर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सलूपुर गांव निवासी आरिफ अंसारी की 22 वर्षीय पत्नी हेना परवीन के रूप में हुई है, जिनकी शादी तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2023 में हुई थी। हालांकि मृतका के मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


महिला के गले पर खरोंच के निशान  
घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह फोन पर सूचना मिली कि हेना परवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद आनन-फानन में हम लोग गांव पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है और महिला के गले पर खरोंच के निशान पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: सात फेरों के बाद साजिश? दुल्हन ने सोते पति पर उंडेला खौलता तेल, जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अकोढी गोला थाने की पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। अकोढी़ गोला थाने के चौकीदार फुलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शरीर पर संघर्ष के निशान मिले हैं और पुलिस ने हत्या एवं आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया गया है जिसके आलोक में आगे की कार्रवाई चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें