फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आरा-छपरा फोरलेन पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर धूं-धूंकर जला; चालक की मौत

Sun, 16 Nov 2025 06:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: सूचना मिलने के बाद कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फायर ब्रिगेड की सहायता से कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आरा-छपरा फोरलेन पर धूं-धूंकर जलता कंटेनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा-छपरा फोरलेन पर भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बाजार के समीप रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक एक चलती कंटेनर अचानक सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


अफरा-तफरी का माहौल बन गया
तार के संपर्क में आते ही कंटेनर के पिछले हिस्से में आग पकड़ ली, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान कंटेनर के ऊपर बैठा चालक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे कोईलवर पीएचसी लाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Bihar CM Oath : सीएम नीतीश कुमार दसवीं बार कहां ले रहे शपथ? 17 से 20 के बीच कार्यक्रम, तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी डुमरी गांव का निकला मृतक
सूचना मिलने के बाद कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फायर ब्रिगेड की सहायता से कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी डुमरी गांव निवासी अमर प्रसाद के पुत्र 26 वर्षीय आकाश कुमार प्रसाद है, जो पेशे से कंटेनर चालक था और बंगाल में वाहन चलाता था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें