पटना में रथ यात्रा में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी स्थित इस्कॉन मंदिर से बुधवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर के प्रमुख पुजारी भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। भगवान को 108 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया जा रहा है। इसके बाद महा आरती हुई। रथयात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रथ को खींचकर किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, खेल एवं उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह समत कई नेता रथयात्रा में शामिल हुए।
40 फीट ऊंचे हाईड्रोलिक रथ पर सवार थे भगवान जगन्नाथ
भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा इस भी 40 फीट ऊंचे हाईड्रोलिक रथ पर सवार थे। रथ यात्रा की रस्सी वहां मौजूद भक्त खींच रहे थे। लोग जय जगन्नाथ के नारे लगा रहे थे। रथयात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ पड़ी। रथयात्रा जिधर से गुजरी, उधर काफी साज-सज्जा किया गया था। सड़क पर आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। मंदिर परिसर में अखंड भजन-कीर्तन का गायन किया जा रहा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। महाभोग की व्यवस्था की गई है।
ठाकुरबाड़ी में जगन्नाथ भी पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री इस्कॉन मंदिर से निकलकर गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती की, रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया तथा रथ की रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष श्री रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।