फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मिसफायर; आरोपी फरार

Sun, 16 Nov 2025 07:48 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मिसफायर हो गई, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में रविवार को अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने गोलीबारी कर दी। आरोप संजय यादव, अजीत यादव, बलराम यादव सहित दो अन्य पर लगाया गया है।

विज्ञापन


मसीहाडीह गांव में मध निषेध विभाग की अपर निरीक्षक श्वेता सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। प्रारंभिक कार्रवाई में टीम ने एक घर से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद की। इसी दौरान आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और शराब छीनने के साथ टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में मिसफायर
श्वेता सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, लेकिन वह मिसफायर हो गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर टीम ने 200 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट भी किया। फायरिंग के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

कई विभागों की संयुक्त कार्रवाई

विज्ञापन

घटना के तत्काल बाद बिंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। माइनिंग विभाग की टीम ने गांव से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। वहीं बिजली विभाग ने अवैध बिजली कनेक्शन पकड़ा। बिजली चोरी करते पाए जाने पर संजय यादव पर 1,33,631 रुपये और अजीत यादव पर 59,133 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar CM Oath : सीएम नीतीश कुमार दसवीं बार कहां ले रहे शपथ? 17 से 20 के बीच कार्यक्रम, तैयारी शुरू
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती
बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें