फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liquor Banned: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का खेल जारी, दानापुर में GRP की बड़ी कार्रवाई; 14 गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 04:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर

सार

Bihar: ब्रम्हपुत्र मेल से दानापुर पहुंचे चार तस्करों से 29.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरा स्टेशन पर चार आरोपियों के पास से 63.6 लीटर शराब मिली। बक्सर में कुम्भ एक्सप्रेस से उतरे एक तस्कर से 3.75 लीटर शराब जब्त हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर रेल मंडल में बुधवार को जीआरपी ने शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया। दानापुर स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि "ऑपरेशन रेड" और "ऑपरेशन क्लीन" के तहत रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कार्रवाई के दौरान ब्रम्हपुत्र मेल से दानापुर पहुंचे चार तस्करों से 29.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरा स्टेशन पर चार आरोपियों के पास से 63.6 लीटर शराब मिली। बक्सर में कुम्भ एक्सप्रेस से उतरे एक तस्कर से 3.75 लीटर शराब जब्त हुई। इसके अलावा बख्तियारपुर और मोकामा से एक-एक तस्कर तथा पटना जंक्शन से दो तस्करों को पकड़ा गया। इस तरह कुल 14 तस्करों के पास से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई।

विज्ञापन


पढ़ें; सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी डीबीटी से राहत राशि, बैंक खातों में भेजी गई
विज्ञापन


इसी दौरान दानापुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या–1 से जीआरपी ने दो मोबाइल चोरों को भी गिरफ्तार किया। रेल पुलिस के अनुसार, यूपी से लगातार ट्रेन के जरिए शराब की खेप बिहार लाई जा रही थी, जिस पर अब नकेल कसी जा रही है। इसके बावजूद, शराबबंदी के सख्त कानूनों के बीच शराब माफियाओं का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें